कोलारस-शिवपुरी जिले में 06 जून को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिकाओं एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण 2020 की स्थगित प्रक्रिया पुनः प्रारंभ की गई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार 01 जुलाई से 09 जुलाई 2020 तक दावा आपत्ति केंद्रों पर दावे आपत्ति प्राप्त करने की कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान मतदाताओं को नाम जुड़वाने, संशोधन करवाने एवं नाम विलोपित करवाने की कार्यवाही की जाएगी। जिससे मतदाता आवश्यकतानुसार अपना नाम जुड़वाने, संशोधित करवाने एवं विलोपित करवाने हेतु दावे आपत्ति प्रस्तुत कर सकंे।
Tags
कोलारस