मानसून को लेकर इस बार ग्वालियर-चंबल संभाग के लोगों के लिए अच्छी खबर है। 20 से 28 जून के बीच मानसून संभाग में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने इस बार औसत से ज्यादा बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। जून में संभाग में पर्याप्त बारिश हो सकती है। जून का पहला बारिश का दौर 5 से 7 तारीख के बीच रहने की संभावना है। इसके अलावा शहर सहित संभाग में मानसून की हलचलें शुरू हो गई हैं।इस सिस्टम का असर सोमवार को भी देखने को मिला। शाम आसमान में बादल छा गए। तेज हवा भी चली। मौसम विभाग ने अगले 24 शहर में आधी व बारिश की आशंका जताई है। – नौ तपा का 8 वां दिन भी नहीं तप सका। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5.8 डिसे कम रहा। दिन व रात में गर्मी से राहत रही। वैसे इन दिनों झुलसाने वाले गर्मी का सामना करना पड़ता है, लेकिन आंधी व बारिश ने नौ तपा की गर्मी ठंडा कर दिया है। वर्ष 2017 के बाद इस वर्ष सबसे कम नौतपा तपे हैं। वैसे ग्वालियर में मानसून के आगमान की तारीख 18 से 20 जून निर्धारित थी, लेकिन मौसम विभाग ने बारिश के आंकड़े के आधार पर इस बार मानसून के आगमन की तारीखों में बदलाव किया था। ग्वालियर चंबल संभाग में मानसून के आगमन की सामान्य तारीख 25 जून निर्धारित की है। इस तारीख के अनुसार मानसून समय पर आने की संभावना है। 20 या 21 जून को मानसून की बारिश हो सकती है। अगर इस दिन नहीं हुई तो 28 जून के बाद बारिश की संभावना बनेगी। ग्वालियर चंबल संभाग में मानसून समय पर आया है तबतक औसत से ज्यादा बारिश हुई है। जुलाई व अगस्त में बारिश के मजबूत सिस्टम विकसित हुए हैं, जिससे अच्छी बारिश मिली है।
Tags
ग्वालियर