शिवुपरी में रविवार को निकला कोरोना पाॅजीटिव, 9 मरीजों का उपचार जारी, 10 मरीज हुये स्वास्थ्य

IMG_20200607_195054
कोलारस-कोलारस के जिला शिवपुरी में रविवार को एक ओर कोरोना पाॅजीटिव की रिपोर्ट सामने आई है। जानकारी के अनुसार कोरोना पाॅजीटिव दिल्ली से बिगत कुछ दिन पूर्व ही शिवपुरी में आया हुआ था। दिनांक 7 जून को कोरोना हेल्थ बुलेटिन जारी हुआ है। इसके अनुसार शिवपुरी जिले में 19वां कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला यह मरीज शहर के फिजिकल क्षेत्र का बताया जा रहा है। रविवार 7 जून के बुलेटिन में 100 जांच रिपोर्ट आयी इसमे 99 निगेटिव और 01 रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी उपरोक्त मरीज बाहर से आया हुआ हैं । इसके साथ ही आज 77 सेम्पल भेजे गए है। जिले में अभी तक 79238 स्कैनिंग की जा चुकी हैं। जिसमें 58800 लोगों को होम क्वॉरेंटाइन किया जा चुका है। इसमे से 44468 लोग होम क्वॉरेंटाइन पूरा कर चुके हैं वह पूर्णता स्वस्थ है । आज दिनांक तक कुल होम क्वॉरेंटाइन व्यक्तियों की शेष संख्या 14332 है । अभी आईशोलेशन वार्ड में कुल 07 लोग भर्ती हैं। जबकि संस्थागत क्वॉरेंटाइन वाले लोगो की संख्या 10 है। आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा 31 लोगों की स्कैनिंग की गई । आज दिनांक तक कुल लिए गए सैम्पलों की संख्या 1924 है। जिसमे अभी तक 1807 रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। शिवपुरी जिले में कुल कोरोना संक्रमण मरीज की संख्या 19 हो चुकी है । जिसमें कि 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। हम आपसे अपील करते है कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करें। मास्क अवश्य लगाएं क्योंकि सावधानी से ही बचाव किया जा सकता है।भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म