खरई क्षेत्र के किसानों से कड़ोरो लेकर भागने बाली महिला एवं लड़का गिरफ्तार


कोलारस - कोलारस के तेंदुआ थाना क्षेत्र में आने वाले गांवो के किसानो को 2 करोड का चूना लगाने वाली चाची 420 को तेंदुआ पुलिस ने ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया हैं। बताया जा रहा हैं कि अभी बेटा और पति फरार हैं।
तेंदुआ थाना प्रभारी अरविंद चौहान ने बताया कि मुखबिर से सूचना पर किसानो के साथ ठगी करनी वाली ईनामी महिला व्यापारी नीलम जैन पत्नि बबूल उर्फ अनिल जैन निवासी खरई अपनी सहेली शिंदे की छावनी ग्वालियर में छुपी हुई थी। पुलिस ने आज रात छापामार कार्रवाई कर आरोपी नीलम जैन को गिरफ्तार कर लिया हैं। ठगी के मामले में चाची 420 के साथ बेटा रिंकू उर्फ रिपुल जैन और पति अनिल जैन अभी तक फरार बताए जा रहे है। पुलिस का कहना हैं कि इन दोनो को भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाऐगा। इस महिला व्यापारी ने 51 से अधिक किसानो को 2 कारोड का चूना लगाया हैं। तेंदुआ थाने के अंतर्गत आने वाले गांव खरई निवासी नीलम जैन उसका पति बबलू उर्फ अनिल जैन व उसका बेटा रिपुल जैन तीनो मिलकर किसानो की फसल की खरीद फरोक्त का कार्य करते थे। बताया जा रहा हैं कि यह जैन फैमिली पिछले 20 साल से यह कारोबार कर रहे थे। उस क्षेत्र के लोगो का उन पर विश्वास था। इस कारण उस क्षेत्र के किसानो का करोडो रूपया इस फैमिली पर बकाया रहता था। पीडित किसानो ने उसकी काफी तलाश किया इन तीनो के मोबाईल भी अब बंद आ रहे थे। तेंदुआ थाना पुलिस ने 51 किसानो के संयुक्त आवेदन पर मां बेटे पर धारा 406, 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस महिला पर पुलिस अधीक्षक ने 5100 रूपए का ईनाम भी घोषित किया था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म