पेट्रोल-डीजल की दरों में दूसरे दिन भी उछाल

पेट्रोल-डीजल की दरों में दूसरे दिन भी उछाल

पेट्रोल-डीजल में 1.20 रूपए की बढौत्तरी दर्ज

नई दिल्ली। पेट्रोल डीजल की दरों में दूसरे दिन भी उछाल दर्ज किया गया है। फल स्वरूप इन दोनों ईधनों में 1.20 रूपए की बढौत्तरी दर्ज की गई है। पेट्रोल-डीजल की दरों में लगातार दूसरे दिन भी बढौत्तरी दर्ज हुई है। सोमवार को पेट्रोल-डीजल की दरों में 60 पैसे प्रति लीटर का उछाल दर्ज किया गया है।
सरकारी स्वामित्व वाली तेल कंपनियों द्वारा तेल की कीमतों में किये जाने वाले प्रतिदिन के बदलाव को 83 दिन बाद रविवार से फिर से शुरू करने से कीमतों में यह इजाफा हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब बढ़त के साथ 72.46 रुपये प्रति लीटर पर आ गई है। वहीं, डीजल बढ़त के साथ 70.59 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।
तेल कंपनियों ने रविवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की थी। आज की बढौत्तरी को मिला कर ये 1.20 रूपया प्रति लीटर की कुल वृद्धि हो गई है। तेल कंपनी के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तेल की कीमतों में प्रतिदिन होने वाले बदलाव को फिर से शुरू कर दिया गया है। इससे अब देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव फिर से देखा जा सकेगा।


सरकारी तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय ऑयल मार्केट में भारी उथल-पुथल के चलते 16 मार्च से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर रखा हुआ था। हालांकि, कंपनियों द्वारा एटीएफ और एलपीजी की कीमतों में नियमित रूप से बदलाव किया जा रहा था। दो दिन में एक रूपया बीस पैसा प्रति लीटर की बढौत्तरी को लेकर उपभोक्ता खुद को असहज महसूस कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म