बिल नहीं भरा तो बुजुर्ग मरीज को बेड से बांधा, शिवराज बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)

कोरोना काल में जहां डॉक्टर्स और नर्स मरीजों के लिए दिन रात एक करके काम किए जा रहे हैं और उनकी देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं तो दूसरी तरफ ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं जहां अस्पताल के कर्मचारियों ने मरीज को बेड से इसलिए बांध दिया क्योंकि मरीज के पास बिल चुकाने के पैसे नहीं थे.
दरअसल, यह मामला मध्य प्रदेश के शाजापुर के एक निजी अस्पताल का है, यहां बुजुर्ग मरीज को बेड से बांध दिया गया. बुजुर्ग मरीज के पास पैसे नहीं थे. जिसके कारण अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे बेड से बांध दिया. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोषियों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म