पत्नि के मायके से नहीं आने पर पति लटका फांसी पर हुई मौत

गले में फंदा डालकर दोस्तों को भेजी ...
पिछोर-शिवपुरी जिले के पिछोर कस्बे के संकट मोचन कॉलोनी में जहां एक युवक पर फांसी के फंदे पर लटक गया जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा था कि युवक ने ऐसा कदम पत्नि के कारण उठाया था। उसकी पत्नि मायके से नही आ रही थी। जानकारी के अनुसार मनोज (28) पुत्र गोपाल केवट निवासी संकट मोचन कॉलोनी पिछोर ने गुरुवार को फांसी लगाकर जान दे दी। पिता ने सुबह कमरे के गेट खोलने की कोशिश की तो अंदर से कुंदी लगी थी। खिड़की से झांका तो अंदर मनोज फांसी के फंदे पर लटका था। पूछताछ में पिता ने बताया कि मनोज की पत्नी एक महीने से मायके में हैं। इसे लेकर वह परेशान चल रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म