कोलारस- कोलारस के मध्य मानीपुरा एवं जगतपुर के मध्य से होकर गुजरने वाले राई मार्ग जोकि मुख्य मार्ग से जुड़ा हुआ है। इसी मार्ग पर कई शासकीय कार्यालय भी है। जगतपुर एवं मानीपुरा इन दो क्षेत्रों की आवादी 10 हजार से भी अधिक है। राई मार्ग पर वर्षो पुराना मुक्ति धाम था। जिसे अतिक्रमण कारियो ंने अपने कब्जे में लेकर चारों तरफ कॉलोनी काट दी है। कॉलोनी में प्लॉट के दाम अधिक बसूलने तथा मुक्ति धाम की भूमि पर कब्जा करने लेने के कारण शासकीय कागजों में दर्ज मुक्ति धाम वर्षाे से बंद पढ़ा हुआ था। जिसे बार्ड पार्षद एवं वार्ड के लोगो के सहयोग से मुक्ति धाम का अतिक्रमण आईएएस आशीष तिवारी की मौजूदगी में खाली कराया गया । राई मार्ग के इसी अतिक्रमण मुक्त, मुक्ति धाम पर सोमवार की सुबह 8 बजे से जन सहयोग के द्वारा शासकीय कागजों में दर्ज मुक्ति धाम पर निर्माण कार्य प्रारम्भ होगा। जगतपुर, मानीपुरा सहित कोलारस नगर एवं आस पास के सभी लोगो से समाजिक सेवा के कार्य प्रारम्भ करने में सभी प्रकार के सहयोग की मांग मुक्ति धाम निर्माण कमेटी के सदस्यों ने की है।
Tags
कोलारस
