शिवपुरी जिले में रविवार को निकले 20 कोरोना पॉजीटिव, कुल संख्या 73 पहुंची



कोलारस- रविवार को देर रात्रि कोरोना पॉजीटिव मरीजों की जानकारी प्राप्त हुई जिसमें रविवार को 20 कोरोना पॉजीटिव मरीज निकले इस प्रकार शिवपुरी जिले में बीते तीन दिनों से कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। जहां शुक्रवार को 5 कोरोना पॉजीटिव मरीज निकले वही शनिवार को 9 कोरोना पॉजीटिव मरीज निकले तथा रविवार को 20 कोरोना पॉजीटिव मरीजों के साथ कुल रविवार तक कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या 73 तक जा पहुंची है। जिनमें से अभी तक 34 मरीज स्वस्थ्य लाभ प्राप्त कर चुकें है। शेष 39 मरीजों का उपचार जारी है। सरकार द्वारा कोरोना पॉजीटिव मरीजों एवं रिस्तेदारों के साथ पडोसियों द्वारा सौतेला व्यवहार न किया जायें । जिसके चलते मरीजों के नाम एवं पहचान उजाकर न करने का निर्णय लिया गया है। क्योंकि नाम, पहचान एवं फोटो वायरल होने के चलते शिवपुरी के दीपक शर्मा के साथ सौतेला व्यवहार पडोसियों द्वारा किया गया था। जिसके चलते उन्हें अपना मकान बेचने की सूचना निकली पड़ी थी। उसी के चलते सरकार ने कोरोना पॉजीटिव मरीजों की पहचान उजागर न करने का निर्णय लिया । जिसके चलते नाम, पहचान एवं फोटो सार्वजनिक नहीं किये जाते ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म