कोलारस- रविवार को गुरूपूर्णिमा यानि गुरू की पूजा करने का महापर्व था। इस दिन गुरू की पूजा गुरू आश्रम पर पहुंच कर करने की परम्परा है। उसी परम्परा के चलते श्रीधाम वृन्दावन गोपाल आश्रम के स्वामी श्री केशवाचार्य जी महाराज के वृन्दावन धाम, कोलारस स्थित आचार्य पीठ एवं कैलधार स्थित भगवान कपिल मुनि मंदिर के समीप स्थित आश्रम पर पहुंच कर लोगो ने गुरूपूर्णिमा के पावन पर्व पर पहुंचकर आर्शीवाद ग्रहण किया। कोलारस स्थित आचार्य पीठ पर स्वामी जी द्वारा प्रत्येक वर्ष मनाया जाने वाला गुरूपूर्णिमा का भव्य आयोजन इस बार कोरोना महामारी तथा प्रशासन द्वारा अनुमति न मिलने के कारण कार्यक्रम निरस्त कर दिया था। किन्तु उसके बाद भी गुरू परम्परा को मानने वाले कुछ शिष्य परम्परा का निर्वाहन करने वाले शिष्य आश्रम पर पहुंचे और स्वामी श्री केशवाचार्य जी से आर्शीवाद प्राप्त किया। इस क्रम में कोलारस आश्रम पर पहुंचे सीमित शिष्यों में राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के शिवपुरी कार्यालय प्रभारी प्रहलाद यादव, रेड क्रॉस के सचिव श्री ब्रजेश गोयल , पत्रकार हरीश भार्गव, सेठ बचनलाल गुप्ता, मदन उकावल वाले, रामसिंह दांगी , प्रिया गोयल, दिनेश गुप्ता, अत्ती चौवे सहित कई अन्य शिष्य स्वामी श्री केशवाचार्य जी से गुरू पर्व-गुरू पूर्णिमा के दिन रविवार को आर्शीवाद लेने पहुंचे।
Tags
कोलारस
