स्वतंत्रता दिवस से पहले कोलारस,पोहरी थाना प्रभारी सम्भालेंगें पुलिस थानों की कमान
कोलारस-कोलारस थाना प्रभारी सतीष चौहान के पोहरी स्थानांत्रण हो जाने के बाद कोलारस थाना प्रभारी के रूप में शिवपुरी कोतवाली तथा इंदौर जिले में थाना प्रभारी के रूप में कार्य करने वाले संजय मिश्रा ग्वालियर वालों का विगत दिनों इंदौर से शिवपुरी लाईन में स्थानांत्रण होने के बाद संजय मिश्रा को कोलारस थाना प्रभारी तथा सतीष चौहान को पोहरी थाना प्रभारी के साथ-साथ पोहरी थाना प्रभारी देशवंधु तोमर को पुलिस लाईन शिवपुरी भेजने के आदेश पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल द्वारा जारी किये गये। जिसके पालन में शुक्रवार को कोलारस एवं पोहरी थाना प्रभारी के रूप में नये आदेश अनुसार थाना प्रभारी पदभार सम्भालेंगे। कोरोना महामरी के चलते स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के स्थान पर झंडा वंधन का कार्यक्रम अनलॉक डाउन के आदेशों का पालन करते हुये आयोजित किये जायेंगे। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम शांति पूर्वक मनाये जाने को लेकर कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा, कोलारस आदेशित थाना प्रभारी संजय मिश्रा, पोहरी आदेशित थाना प्रभारी सतीष चौहान ने सभी लोगो से कोरोना महामारी के चलते अनलॉक डाउन को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किये गये आदेशों के तहत स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम मनाये जाने की अपील की है।