गुरूवार को ओबीसी महासभा द्वारा मुख्यमंत्री के नाम कोलारस एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
अंकेश कुशवाह कोलारस- कोलारस में गुरूवार को ओबीसी महासभा द्वारा मुख्यमंत्री के नाम कोलारस एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। ज्ञापन के माध्यम से ओबीसी के सदस्यों द्वारा प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री तक अपनी मांगों को पहुचाने का कार्य किया गया। ज्ञापन के अनुसार ओबीसी की जनगणना कराने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में कोलारस ओबीसी महासभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अरविन्द कुशवाह, रोहित वैष्णव, सूरज यादव, कार्तिक कुशवाह, हेमन्त लोधी, राजू कुशवाह, ललित ओझा, संदीप यादव, मोहित यादव, राजेश कुशवाह, अंकेश कुशवाह, लाखन यादव सहित ओबीसी महासभा के अन्य सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन के द्वारा मांग की गई है। कि 1 संविधान के अनुच्छेद 340 के अनुसार पिछड़ा वर्ग के लोगों को 27प्रति आरक्षण दिया जाना चाहिये, 2 क्रीमीलेयर बाध्यता को समाप्त किया जाना चाहिये, 3 मंडल कमीशन आयोग की रिपोर्ट लागू किया जाना चाहिये, 4 जनसंख्या के हिसाब से जातिगत जनगणना करवाई जानी चाहिये, 5 विधानसभा, न्यायपालिका, कार्यपालिका में जनसंख्या के हिसाब से पिछड़ावर्ग के लोगों को प्रतिनिधित्व किया जाना चाहिये, 6 हम किसी से भीख नहीं मांगते बल्कि एक संवैधानिक दायरे में रहकर जो कि अनुच्छेद 340 के अनुसार और अनुच्छेद 16 (4) के अनुसार ओबीसी का अधिकार यानि हक है वो हमें मिलना चाहिये। हमारा वर्तमान सरकार से अनुरोध है। कि जो पिछड़ा वर्ग की मांगे है। उनको पूरी की जानी चाहिये सरकार को ओबीसी महासभा के लोगो की मांगों पर ध्यान देने की आवश्यकता है नहीं तो आने वाले दिनों में ओबीसी का एक उग्र आंदोलन होगा और यह आंदोलन प्रदेश के साथ-साथ देश में होगा। जो प्रदेश सहित देश का सबसे बड़ा उभरता हुआ संगठन है और इस उग्र आंदोलन की जिम्मेदारी शासन की होगा।
