तीन दिन में कोलारस अंचल के तीन थाना प्रभारी बदले,अंशुल गुप्ता बने तेंदुआ थाना प्रभारी, उपेन्द्र दुबे को मिली इंदार थाने की कमान, पुलिस अधीक्षक द्वारा 02 इंस्पेक्टर, 09 सब इंस्पेक्टरों के किये स्थानांतरण
कोलारस - पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी किये गये आदेश के क्रम में जिले के 02 इंस्पेक्टर एवं 09 सब इंस्पेक्टरों के स्थानांतरण आदेश जारी किये गये उक्त क्रम में कोलारस परगने के 02 थाना प्रभारी भी प्रभावित हुये जिनमें कैलाश नारायण शर्मा थाना प्रभारी तेंदुआ से पुलिस लाईन भेजे गये उनके स्थान पर तेंदुआ थाने की कमान अंशुल गुप्ता को सौंपी गई है। जोकि वर्तमान में थाना करैरा में पदस्थ थे। इसी क्रम में कोलारस के इंदार थाना प्रभारी गब्बरसिंह को इंदार से नरवर थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि इंदार थाने की कमान उपेन्द्र दुबे को सौंपी गई है। जोकि वर्तमान में नरवर थाना प्रभारी थे। पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार जिले में 11 फेरबदल किये गये। जिसमें कोलारस परगने के दो थाने सहित जिले के कई अन्य थानों में नये थाना प्रभारी रविवार या सोमवार तक पदभार संभाल सकते है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी किये गये आदेश के क्रम में बीते तीन दिनों के अंदर कोलारस परगने के तीन थाना प्रभारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किये गये है। जिसमें लुकवासा चैकी प्रभारी राणा के स्थान पर खत्री को चैकी प्रभारी बनाया गया तथा शुक्रवार को जारी किये गये आदेश में इंदार एवं तेंदुआ थाना प्रभारी बदले गये कुल मिलाकर पुलिस अधीक्षक द्वारा तीन दिनों के अंदर राजनैतिक समीकरणों को साधते हुये कोलारस परगने के तीन थाना प्रभारी बदलने के आदेश जारी किये गये।

