कोलारस वन विभाग का कमाल 20 हजार लेकर रेत से भरे ट्रेक्टर-टाॅली को छोड़ा
कोलारस - कोलारस वन विभाग की हम बात करें। तो वन विभाग के काले कारनामें लिखने के लिये एक दो दिन नहीं बल्कि कई वर्ष गुजर जायेंगे। वन विभाग के अधिकारियों से लेकर कर्मचारी वन विभाग की हजारों एकड़ भूमि को 50-50 प्रतिशत बटवारे के आधार पर वन भूमि पर खेती करवा रहे है। यह आज की बात नहीं है। यह परमपरा वनो को कटने के साथ प्रारम्भ हो जाती है। जो किसान वन विभाग के अधिकारियों को पैसा नहीं देते उस भूमि पर प्लांटेशन वनवाने की धमकी किसानों को दी जाती है। सिंध से लगी हजारों एकड़ भूमि को वन विभाग के कर्मचारियों ने बसूली करते हुये किसानों को ठेके पर दे रखी है।
मंगलवार की सुबह करीब 09 बजे के सिंध नदी से रेत भर कर एक ट्रेक्टर-टाॅली आ रहे थे। जिसे कोलारस रेंज के वीट प्रभारियों ने रोक लिया उक्त मामला घुटारी चक्क वन भूमि क्षेत्र का है। जहां मंगलवार को सुबह 09 बजे से 12 बजे तक वन विभाग के कर्मचारी 50 हजार ट्रेक्टर मालिक से मांगने लगे कई घण्टों चली बात चीज के बाद कई नेताओं से वन कर्मियों से बात भी फोन पर कराई गई किन्तु उक्त मामले में एक मैडम का नाम बार-बार लिया गया। उनका फोन जब तक नहीं आयेगा तब तक ट्रेक्टर-टाॅली नही छोड़ी जायेंगे। कई घण्टों चली बात चीत के बाद किसी मैडम का फोन आया और वन भूमि से होकर गुजर रहे ट्रेक्टर-टाॅली को 20 हजार की मोटी रकम लेकर छोड दिया गया यह मामला मंगलवार की सुबह 09 बजे का है। वहा जमा लोगो में से एक व्यक्ति ने फोन पर रिकाॅर्डिंग के बाद उक्त मामलें को उजागर किया।