कोलारस नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिये भाजपा से 5 महिलाओ की दावेदारी निकल कर आई सामने, कांग्रेस एवं बसपा से अभी तक किसी ने नहीं ठोकी दावेदारी
हरीश भार्गव-रोहित माहुने कोलारस - कोलारस नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिये आरक्षण की प्रक्रिया बुधवार की शाम सम्पन्न होने के साथ ही कोलारस नगर परिषद से भावी उम्मीदवार के रूप में भाजपा से 5 महिला उम्मीदवारों के नाम निकल कर सामने आये है। अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है। किन्तु आरक्षण की प्रक्रिया सम्पन्न होने के साथ भाजपा से संभावित उम्मीदवार के रूप में 5 नाम बुधवार की शाम आरक्षण के बाद निकलकर सामने आये। जबकि कांग्रेस एवं बसपा से किसी भी उम्मीदवार का नाम निकलकर सामने नहीं आया चर्चा यहां तक है। कि भाजपा से जिस उम्मीदवार को टिकिट की सम्भावना कम होगी वह कांग्रेस एवं बसपा से टिकिट की मांग कर सकते है। 5 जनवरी को नगर परिषद के चुनावों को बड़ाने का एक वर्ष पूर्ण होने को है। ऐसी स्थिति में प्रदेश सरकार दिसम्बर माह में चुनाव की घोषणा कर सकती है अथवा कोरोना काल के चलते 6 माह के लिये पूर्व की तरह नगर निकाय का कार्यकाल भी बड सकता है। कारण जो भी हो किन्तु आरक्षण की प्रक्रिया सम्पन्न होने के साथ ही भाजपा से 5 भाजपा नेताओं की धर्म पत्निओं के नाम निकल कर सामने आये है।
भाजपा से 5 भाजपा नेत्रियों की दावेदारी
कोलारस - कोलारस नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव कब होगा यह कहना अभी जल्दबाजी होगी किन्तु आरक्षण की प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद अध्यक्ष पद हेतु जिन 5 भाजपा नेताओं की धर्म पत्निओ का नाम निकलकर सामने आये है। उनमें पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन खैमरिया की धर्म पत्नि श्रीमति बंदना खैमरिया इनके पति भाजपा में वर्षो से जुड़े हुये है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष के साथ साथ पूर्व में अध्यक्ष का चुनाव भी लड चुके है। भाजपा संगठन में पकड के चलते इनकी पत्नि का नाम अध्यक्ष पद के लिये प्रमुख रूप से सामने आया है। इनके बाद धर्मेन्द्र जैन पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष की धर्म पत्नि श्रीमति सविता जैन का नाम भी अध्यक्ष पद के लिये निकलकर सामने आया है। धर्मेन्द्र जैन नगर परिषद के अध्यक्ष रह चुके है। साथ ही महल के करीबियों में कोलारस नगर में गिने जाते है। इनकी धर्म पत्नि का नाम अध्यक्ष पद के लिये महल के कोटे से प्रमुख दावेदारों में गिना जा रहा है। इनके बाद पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे की धर्म पत्नि श्रीमति निशा शिवहरे पूर्व में नगर परिषद अध्यक्ष रह चुकी है। बीते 15 वर्षो से शिवहरे दम्पत्ति नगर परिषद कोलारस पर काबिज है। यदि निशा शिवहरे शिवपुरी से उम्मीदवारी नहीं करती है। तो कोलारस से उम्मीदवारी के रूप में इनका नाम महल के कोटे से प्रमुखता के साथ गिना जा रहा है। इनके बाद मंगल कुशवाह पूर्व पार्षद एवं पूर्व उम्मीदवार नगर परिषद कोलारस की धर्म पत्नि श्रीमति ममता कुशवाह पूर्व पार्षद का नाम भी अध्यक्ष पद के लिये इनका नाम भी गिना जा रहा है। दो बार लगातार चुनाव जीतने तथा सामाजिक बोट बैंक के चलते भाजपा ममता कुशवाह को भी उम्मीदवार बना सकती है। इनके बाद नाम आता है। रामजीलाल धाकड़ की धर्म पत्नि श्रीमति गोमती धाकड़ का यह कोलारस मंडी की अध्यक्ष रह चुकी है। अध्यक्ष पद के लिये अन्य महिला उम्मीदवारों के साथ इनका नाम भी प्रमुख रूप से चर्चाओं में बना हुआ है। देखना है। कि चुनाव की घोषणा के बाद भाजपा संगठन इन्हीं में से एक महिला नेत्री को उम्मीदवार बनाता है। अथवा अन्य नये नाम पर विचार होता है। इसके लिये हमें चुनाव की घोषणा एवं उम्मीदवार का चयन होने तक इंतजार करना होगा। अचम्भे वाली बात यह निकली की भाजपा से कई महिला उम्मीदवारों के नाम निकल कर सामने आये किन्तु कांग्रेस एवं बसपा से किसी एक महिला नेत्री का नाम निकलकर बुधवार को आरक्षण की प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद निकलकर सामने नहीं आया।