कोलारस के जगतपुर में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने की आत्म हत्या
कोलारस - कोलारस नगर के वार्ड नम्बर 01 लोधी मोहल्ला में सोमवार-मंलगवार की मध्य रात्रि को एक 21 वर्षीय युवक वीरभान पुत्र मजबूत सिंह धाकड़ की लाश उसके कमरे में पंखे पर फांसी के फंदे से लटकी मिली। घटना के समय मृतक घर में अकेला था और परिवार के लोग शादी मेें शामिल होने के लिए गए हुए थे। जब वह घर लौटकर आए तब उन्हें वीरभान मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरभान पुत्र मजबूत सिंह धाकड़ उम्र 21 साल कोलारस के लोधी मोहल्ला में अपने परिवार के साथ निवास करता था। सोमवार को वीरभान के परिवार के लोग एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। इस दौरान उन्होंने वीरभान से भी चलने के लिए कहा लेकिन वीरभान ने विवाह में जाने से इंकार कर दिया और घर पर ही रूक गया। वीरभान को छोड़कर परिवार के लोग चले गए और इसी दौरान रात्रि में उसने फांसी लगा ली। जब परिवार के लोग घर आए तो उन्हें कमरे में पंखे से वीरभान का शव लटका मिला। जिसे देखकर वह दंग रह गए और उन्होंने तुरंत ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को फंदे से उतारकर पीएम हाऊस भिजवाया। पीएम होने के बाद परिजनों को वीरभान का शव दे दिया गया। जिसके बाद वह अपने ग्रह ग्राम सिंघारपुर में अंतिम संस्कार किया गया।
