कोलारस में नाले की भूमि पर बने मैरिज गार्डन के शुभारम्भ के दिन वर माला के बाद लड़की गायव
कोलारस - कोलारस के महाविधालय मार्ग मुक्तिधाम के पास नाले की करोड़ों रूपये की शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करके मैरिज गार्डन का निर्माण किया गया। प्रशासनिक एवं राजनैतिक हस्ताक्षेप के चलते शासकीय भूमि जोकि शासकीय सर्वे नम्बर में दर्ज है। उक्त भूमि जिसका सीमांकन करने पर मामला स्पष्ट हो जायेगा। उक्त शासकीय भूमि पर अवैध रूप से बने मैरिज गार्डन का शुभारम्भ सोमवार को किया गया। शुभारम्भ के दिन मैरिज गार्डन में शादी समारोह आयोजित किया गया। शादी समारोह के दौरान जब वर माला का कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान प्रेमी के आ जाने के बाद लड़की के वहां से गायव हो जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। उक्त मामले के बाद लड़का-लड़की पक्ष ने अपने बदनामी छुपाने के उददेश्य से लड़की को नावलिंक बता कर जैसे तैसे लड़की को मजनू के चंगुल से प्रशासनिक मदद से लड़की को जैसे तैसे बापिस बुला लिया किन्तु उस लड़के का क्या अपराध जिसे वर माला के बाद भी बधू नसीव नहीं हो सकी। यहां यह कहावत सिद्ध होती है। जैसी करणी तैसी भरणी यानि की शासकीय भूमि पर बने अवैध मैरिज गार्डन जिसका परिणाम शुभारम्भ के दिन ही गार्डन संचालक के भाई को विना बधू के खाली हाथ लौटना पड़ा और फिल्मी स्टाईल में आने वाले मजनू को भी दबाव के चलते बिना प्रेमिका के खाली हाथ ही लौटना पड़ा। उक्त घटना के बाद लड़का-लड़की ही नहीं बल्कि गार्डन संचालक से लेकर कोलारस नगर की भी काफी बदनामी हुई। कि नाले की शासकीय भूमि पर अवैध रूप से बने मैरिज गार्डन के शुभारम्भ के दि नही गार्डन से लेकर नगर की बदनामी हुई।
Tags
कोलारस
