कलेक्टर ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक

 कलेक्टर ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक 

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी 

शिवपुरी - समीक्षा बैठक में समयावधि पत्रों, समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा खरीदी, धान मिलिंग, कानून व्यवस्था, मिलावट से मुक्ति अभियान, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि), नवीन पात्रता पर्चीधारी हितग्राहीयों को खादयान्न वितरण, पथ विक्रेता  योजना (शहरी एवं ग्रामीण), आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश, एक जिला - एक उत्पाद योजना की समीक्षा की गयी।

कलेक्टर ने खाद्यान्न वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी शत प्रतिशत खाद्यान्न पर्ची का वितरण करायें और पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण किया जाये। उन्होंने रोको टोको अभियान के संबंध में निर्देश दिए हैं कि जिला स्तर पर प्लान तैयार कर रोको टोको अभियान का संचालन करें। इसके साथ ही सभी विकासखंड स्तर पर भी रोको टोको अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन होना चाहिए। उन्होंने बैठक में उपस्थित डॉक्टर चैहान को निर्देश दिए हैं कि सभी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को निर्देश जारी किए जाएं।

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में सभी विभागों की भूमिका पर चर्चा करते हुए कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग इस सप्ताह टीएल बैठक में अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत करें उन्होंने जिला रोजगार अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि आगामी माह में रोजगार मेले आयोजित किए जाना है। इसमें शिक्षित सहरिया आदिवासी युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म