किसान संगठन के आव्हान पर शनिवार को कोलारस अंचल के तीनों टोल आधा दिन किसानों ने निकलवाये बिना भुगतान के बाहन

कोलारस - शनिवार को किसान संगठनों के आदेश अनुसार देश भर में जगह-जगह किसानों ने टोल टैक्सों पर पहुंचकर कहीं दिन भर तो कही कुछ समय के लिये टोल टैक्सों पर बिना टोल चुकाये लाखों बाहनों को दिन भर निकलवाया इसी क्रम में कोलारस अंचल के पूरनखेड़ी टोल टैक्स, रामनगर टोल टैक्स, अनंतपुर टोल टैक्स पर पहुंचकर किसानों ने शनिवार को करीब आधा दिन बिना टोल चुकायें हजारों बाहनों को टोल टैक्स से निकलवाया किसान संगठनों द्वारा कृषि बिल को लेकर केन्द्र सरकार का विरोध करने का क्रम जारी है। इसी क्रम के तहत शनिवार को किसान संगठनों ने अपना विरोध प्रदर्शन करते हुये टोल टैक्सों पर पहुंचकर बिना टोल चुकाये लाखों बाहन निकलवा कर शासन द्वारा लाये गये कृषि कानून बिल का विरोध करते हुये शासन को करोड़ों की आर्थिक हानि विरोध स्वारूप शासन को पहुंचाई।

कृषि बिल बापसी को लेकर कोलारस के टोल किसानों ने कराये फ्री
हरीश भार्गव-रोहित वैष्णव कोलारस - कोलारस के समीप पूरनखेड़ी टोल टैक्स पर शनिवार की सुबह करीब 10 बजे से दोपहर तक किसान टोल टैक्स पर बैठे रहे और टोल टैक्स से गुजरने वाले सभी बाहनों को टोल ना देने का अनुरोध करते हुये। बिना टोल चुकाये हजारों बाहनों को पूरनखेड़ी टोल प्लाजा से निकलवाया किसान आंदोलन को लेकर शनिवार को देश भर के टोल फ्री किये गये है। उसी क्रम में कोलारस का सबसे बड़ा पूरनखेड़ी टोल टैक्स पर शनिवार की सुबह सैंकड़ों किसानों के साथ सिख समाज के लोग पहुंचे और टोल के नाके उठाकर सभी बाहनों को बिना टोल चुकायें निकाला गया। देश भर में शनिवार को किसानों ने बिना टोल चुकायें लाखों बाहनों को निकाला जिससे शासन को राजस्व के रूप में करोड़ो की धन हानि शनिवार को किसान आंदोलन के चलते चुकानी पड़ी शनिवार को सूचना मिलने पर कोलारस के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी शांति एवं सूरक्षा के लिहाज से पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर पहुंचे जिनकी मौजूदगी में किसानों ने शांति पूर्वक आंदोलन चलाते हुये बाहनों को बिना टोल चुकायें हजारों बाहनों को निकाला।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म