प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेता पाराशर ने चुनाव लड़ने कि की घोषणा, पाराशर द्वारा कोलारस के छात्रों को निःशुल्क बस सेवा 26 जनवरी से होगी प्रारम्भ
हरीश भार्गव, राजेश भार्गव, रोहित वैष्णव, रोहित माहुने, अभिजीत काले
कोलारस - कोलारस के मठाधीश परिवार के सदस्य भाजपा नेता चंचल पाराशर द्वारा शनिवार को रामेश्वर धाम मंदिर के पास आयोजित विशाल भण्डारे के बीच आयोजित प्रेस बार्ता में सबसे पहले अपने उद्धबोधन में घोषणा करते हुये कहा की कोलारस के छात्र-छात्राओं को शिवपुरी अध्ययन करने के लिये बसों में 80 रूपया प्रतिदिन किराया देना पड़ता है। जिसके चलते निम्न एवं मध्यम वर्ग के लोग अपने बच्चों को शिवपुरी उच्च अध्ययन एवं कोचिंग के लिये भेजने में संकोच करते है।
लोगो की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुये रामेश्वर धाम परिवार ने निर्णय लिया है। कि 26 जनवरी तक जिन छात्र-छात्राओं के आवेदन के साथ शिवपुरी अध्ययन कराने वाले स्कूल या कोचिंग संचालक द्वारा आवेदन पर प्रमाणित करने के साथ दो फोटो उपलब्ध कराने पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन से कोलारस के जिन छात्र-छात्राओं के आवेदन प्राप्त होंगे उन्हें पास जारी किया जायेंगा। जिससे उन्हें प्रति दिन शिवपुरी जाने के लिये यात्रा में खर्च होने वाले 80 रूपये की बचत होंगी।
जिससे निम्न एवं मध्यम वर्ग के लोग अपने बच्चों को शिवपुरी उच्च अध्ययन एवं तैयारी के लिये कोचिंग भेज पायेंगे। चंचल पाराशर के बाद मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़ एवं पूर्व विधायक महेन्द्र यादव ने भी मंचाशीन होकर कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान गोवर्धन महाराज की दण्डवत परिक्रमा से लोटने के उपलक्ष्य में रामेश्वर धाम परिवार द्वारा कन्या भोज के साथ विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया। इस बीच पत्रकार बार्ता में जब हमारे संबाददाता ने भाजपा नेता चंचल पाराशर से पूछा की आप पार्टी में कब से कार्य कर रहे है। तो पाराशर ने जबाब दिया कई वर्षो से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ा हूं। वर्तमान में कोलारस की मंडल कार्यकारणी में शामिल हॅू। जब कोलारस से भाजपा से टिकिट मांगने एवं चुनाव लड़ने का सबाल पूछा गया तो पाराशर ने जबाब दिया की पार्टी के सभी महिला कार्यकर्ताओं को टिकिट मांगने का अधिकार है। इसी अधिकार के तहत में भी अपनी मां अंजना - राकेश पाराशर के लिये भाजपा संगठन से टिकिट की मांग कर रहा हॅू। पार्टी जिस महिला कार्यकर्ता को योग्य समझेगी हम सभी भाजपाई मिलकर चुनाव जीताने का कार्य करेंगे।
भाजपा नेता चंचल पाराशर के द्वारा आयोजित विशाल भण्डारें में विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, पूर्व विधायक महेन्द्र यादव, मण्डल अध्यक्ष शिखर धाकड़, किसान मोर्चा अध्यक्ष गुरूप्रीत सिंह चीमा, विधायक प्रतिनिधि राम सडैया, भाजपा नेता ओपी भार्गव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष भाजपा नेता रविन्द्र शिवहरे, भाजपा नेता गोलू गुढ़ा वाले, भाजपा नेता बलवीर निवोरिया, भाजपा नेता भानू जाट, भाजपा पार्षद राजकुमार भार्गव, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डाॅ. राजेश भार्गव, प्रधान संपादक हरीश भार्गव, पत्रकार अभिजीत काले, पत्रकार संजय शर्मा, पत्रकार मोनू प्रधान, पत्रकार मुकेश गौड़, पत्रकार इमरान अली सहित अनेक भाजपा नेताओं एवं पत्रकारगणों के बीच भाजपा नेता चंचल पाराशर द्वारा प्रेस बार्ता आयोजित कर 26 जनवरी से छात्रों को निःशुल्क बस सेवा जारी करने की घोषणा की।



