दोस्तों के साथ मिलकर पति ने अपनी ही पत्नि के साथ किया गैंगरेप
जालौर कोतवाली थाने में एक महिला ने उसकी विवाहिता बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले उसके पति व उसके साथियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है.पीड़िता का आरोप है कि वहां उसके साथ धक्का-मुक्की की गई और उसके पैर लोहे के दरवाजे से बांध दिए. वहां अर्जुन सिंह, छगना राम, नारायण शराब के नशे में बैठे थे. इसके बाद पति समेत सभी ने बारी-बारी दुष्कर्म किया. दूसरे दिन पीड़िता के माता-पिता पहुंचे तो घटना की जानकारी मिली. इसके बाद पीड़िता को जालौर पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह के सामने पेश किया, मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करने के आदेश दिए.पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं मेडिकल टीम पीड़िता के स्वास्थ्य की जांच कर रही है. डिप्टी एसपी ने बताया कि महिला ने अपनी पुत्री के साथ हुए दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया. पीड़िता का ट्रीटमेंट चल रहा है और धारा 161 के तहत पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए है. पुलिस की टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
Tags
जालौर
