रामनगर के पास बाइक से गिरकर तीन युवक घायल

रामनगर के पास बाइक से गिरकर तीन युवक घायल

दीपक वत्स, अनंत सिंह जाट कोलारस - कोलारस पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले रामनगर हनुमान मंदिर के पास एक बाइक पर सवार तीन लोग गुजर रहे थे अचानक ही बाइक का टायर फट गया और बाइक पर बैठे तीन लोग घायल हो गए कोलारस पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार जितेंद्र पुत्र सुशील धाकड़ उम्र 20 वर्ष राहुल पुत्र सुशील धाकड़ अशर्फी पत्नी बाल किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए इस घटना में घायल हुए लोगों को नेशनल हाईवे एंबुलेंस 10 33 वाहन द्वारा इलाज हेतु कोलारस अस्पताल में पहुंचाया कोलारस में चिकित्सक द्वारा गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज किया और गंभीर हालत को देखते हुए शिवपुरी जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म