कोलारस में श्रीराम मंदिर निर्माण सहयोग हेतु हिन्दू संगठन की बाहन रैली सोमवार को

 कोलारस में श्रीराम मंदिर निर्माण सहयोग हेतु हिन्दू संगठन की बाहन रैली सोमवार को 





कोलारस - कोलारस शहर में 11 जनवरी सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान को लेकर कोलारस शहर में विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल प्रखण्ड कोलारस द्वारा बाहन रैली का आयोजन किया गया है। बजरंगदल के सदस्यों द्वारा जानकारी देते हुये बताया गया है। कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण महाअभियान के अंतर्गत विशाल बाईक रैली, बाहन रैली दिनांक 11 जनवरी सोमवार को कोलारस शहन के रामलीला मैदान से 12 बजे सोमवार को प्रारम्भ होगी जोकि शहर के लंकापुरा से मानीपुरा एबी रोड़ होते हुये बस स्टेंड से एप्रोच रोड़ सदर बाजार से होते हुये रामलीला मैदान पर समापन होगी। विश्व हिन्दू परिषद के सदस्यों ने सभी हिन्दू भाईयों को अधिक से अधिक संख्या में आने के लिये अग्रह किया है। जय श्री राम 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म