भाजपा के 640 प्रत्याशी विजयी घोषित, जानें- कहां, कौन बना विजेता

भाजपा के 640 प्रत्याशी विजयी घोषित, जानें- कहां, कौन बना विजेता

यूपी में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख के लिए हुए मतदान के बाद चुनाव नतीजे घोषित होना शुरू हो गए हैं। जिलों में मतगणना जारी है। अब तक भाजपा के 640 प्रत्याशी विजयी घोषित किए जा चुके हैं। वहीं, अलग-अलग जिलों में चुनाव के दौरान जमकर हिंसा हुई। कहीं पुलिस को पीटा गया तो कहीं पत्रकारों को। प्रदेश भर में करीब दर्जन भर हिंसा की घटनाएं हुईं। इन जगहों पर इन्होंने दर्ज की जीत:



- लखनऊ में 7 सीटें भाजपा ने जीती, एक पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी। क्षेत्र पंचायत प्रमुख यानी ब्लाक प्रमुख के चुनाव में राजधानी लखनऊ की कुल 8 सीटों में से 7 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहीं, एक चिनहट सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।



- बीकेटी में भाजपा प्रत्याशी ऊषा सिंह ने जीत दर्ज की। विधायक अविनाश त्रिवेदी जश्न में शामिल होने पहुंचे।


- काकोरी से भाजपा प्रत्याशी नीतू यादव 33 वोट से विजयी हुई। सपा प्रत्याशी कमलेश यादव को  22 वोट मिले। कुल 56 वोट पड़े। एक वोट इनवैलिड।


- लखनऊ के माल से भाजपा की रामदेवी विजयी हुईं। इन्हे  68 वोट मिले वही सपा की प्रत्याशी उमा रावत को 16 वोट मिले जबकि दो बीडीसी सदस्य चक सैदापुर की ज्योति मौर्या व जमोलिया की राजेश्वरी का वोट नहीं पड़ सका।


- मलिहाबाद से भाजपा के निर्मल वर्मा बने ब्लॉक प्रमुख। मलिहाबाद ब्लॉक प्रमुख बने भाजपा के निर्मल वर्मा  ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की विद्यावती को भारी अंतर से हराया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। निर्मल वर्मा की जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर। चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ ब्लॉक प्रमुख का चुनाव।


- लखनऊ में गोसाईंगंज से भाजपा के विनय वर्मा, सरोजनी नगर से भाजपा के सुनील कुमार, मोहनलालगंज से भाजपा के ओम प्रकाश शुक्ला, मलिहाबाद से भाजपा के निर्मल कुमार, माल से रामदेवी, बीकेटी से भाजपा की उषा सिंह व चिनहट से निर्दलीय प्रत्याशी उषा यादव जीती हैं।



अंबेडकरनगर में ये बने विजेता

- अंबेडकरनगर के बसखारी से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोहन उर्फ संजय सिंह विजेता घोषित। कुल 64 सदस्यों का मत उन्हें मिला। सपा प्रत्याशी संजय को सीधे मुकाबले में मिल सके सिर्फ 32 मत।

- अंबेडकरनगर के जहाँगीरगंज में 41 वोट पाकर निर्दलीय प्रत्याशी विनीता कनौजिया विजयी। भाजपा प्रत्याशी पुष्पा कनौजिया को 36 वोट मिले। यहां भी सीधा मुकाबला था।

- अंबेडकरनगर के टांडा ब्लाक प्रमुख चुनाव में निर्दल प्रत्याशी सुरजीत वर्मा को जीत मिली। उन्हें 103 जबकि भाजपा के तेजस्वी जयसवाल को सिर्फ 26 मत मिले।

- अंबेडकरनगर के अकबरपुर ब्लॉक से सपा प्रत्याशी देविका वर्मा को मिली जीत। भाजपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा पराजित।

- अंबेडकरनगर के रामनगर विकासखंड से सपा प्रत्याशी विकास यादव बने ब्लॉक प्रमुख। उन्हें कुल 70 मत मिले। 42 मत के साथ भाजपा प्रत्याशी रामधारी यादव पराजित।

- अंबेडकरनगर जिले में 3 सीट पर बीजेपी के निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद 6 सीट पर शनिवार को चुनाव हुआ। इसमें बीजेपी और बसपा को एक एक जबकि सपा को 2 सीट पर जीत मिली। 2 सीट निर्दलियों के हिस्से में गई।


- बलरामपुर के हरैया सतघरवा ब्लॉक में हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अविरल सिंह 74 मत पाकर विजयी। भाजपा प्रत्याशी गुलाब पाठक को 59 मत मिले । एक मत अनवैलिड घोषित किया गया।

- बलरामपुर जिले में एक मात्र ब्लॉक हरैया सतघरवा में प्रमुख पद के हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अविरल सिंह ने भाजपा प्रत्याशी गुलाब पाठक को हराया ।

- रायबरेली के सरेनी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी विभा सिंह को 63 मत मिले वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन सिंह को 25 मत मिले विभा सिंह 38 मतों से विजई हुईं।

- रायबरेली में एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के बेटे पीयूष प्रताप सिंह बने हरचंदपुर से ब्लॉक प्रमुख। हरचंदपुर ब्लॉक प्रमुख के लिए 51 वोट पाकर पीयूष प्रताप सिंह बने विजेता। एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के बेटे हैं पीयूष  प्रताप सिंह। दूसरी उम्मीदवार अशोक कुमारी को 19 वोट मिले।

- लालगंज में ब्लाक प्रमुख पद पर पूर्व विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह की पुत्रवधू समाजवादी पार्टी की शिवानी सिंह ने जीत हासिल की है। शिवानी को मिले 43 मत, जबकि भाजपा की ऊषा को 35 मत मिले। तीन वोट इनवैलिड हुए।


- रायबरेली की सलोन सीट पर कुल 109 मत पड़े।

अंजू कुशवाहा 21 मतों से विजयी घोषित।


- सुल्तानपुर में छह ब्लॉकों में हुए चुनाव में चार पर भाजपा समर्थित, एक पर सपा और एक पर निर्दल प्रत्याशी को जीत हासिल हुई है।

ब्लॉक-प्रत्याशी-दल

1. लंभुआ-कुंवर बहादुर सिंह (निर्दल)

2. पीपी कमैचा-सुषमा जायसवाल-भाजपा

3.बल्दीराय-शिवकुमार सिंह-भाजपा

4. दूबेपुर-शिल्पी सिंह-सपा

5. जयसिंहपुर-राहुल शुक्ला-भाजपा

6. कुड़वार-मनफूल सिंह-भाजपा

सुल्तानपुर के प्रतापपुर कमैचा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सुषमा जायसवाल विजयी हुई। सपा उम्मीदवार पूर्व प्रमुख शोभा यादव हारी। कुल 65 क्षेत्र पंचायत सदस्य है। जिसमे 63 वोट पोल हुये। 58 वोट भाजपा प्रत्यासी के पक्ष में पड़े।सपा उम्मीदवार को महज 4 वोट पड़े। एक वोट अमान्य घोषित किया गया। इस मौके पर देवमणि दुबे, अजय तिवारी, शिवकांत मिश्र, भाजपा मडंल अध्यक्ष प्रदीप रावत, अखिलेश सिंह,राम लवट दुबे,संतोष पांडेय प्रधान मनोज गोस्वामी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।


- कैसरगंज से संदीप सिंह 23 मतों से विजयी।

कुल वोट- 83

पड़े वोट-83

वैध मत- 79

अवैध मत- 04

संदीप सिंह विसेन(निर्दलीय)--50

अनिल यादव( सपा)--27

आकांक्षा उर्फ शशि सिंह(भाजपा)-- 02

इस प्रकार निर्दलीय प्रत्याशी संदीप सिंह विसेन ने अपने निकटतम प्रत्याशी सपा के अनिल यादव को 23 मतों से पराजित किया।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म