कोलारस के हीरापुर-बौलाज में आकाशीय विजली गिरने से युवती की मौत

कोलारस के हीरापुर-बौलाज में आकाशीय विजली गिरने से युवती की मौत 

कोलारस - कोलारस पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हीरापुर बौलाज में अपने घर के बाहर सामान उठाने के लिये निकली युवती पर आकाशीय विजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई घटना रविवार शाम करीब 04 बजे की है परिजन पूजा पुत्री कप्तान सिंह गुर्जर उम्र करीब 16 वर्ष जोकि अपने घर पर काम कर रही थी उसी दौरान बिजली की आबाज सुनकर युवती घर का सामान उठाने के लिये जैसे ही बाहर निकली आकाशीय विजली गिरने से युवती की दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद परिजन युवती को कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आये जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया पुलिस एवं चिकित्सक, प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण युवती का पीएम रविवार को नहीं हो सका परिजनों का कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र एवं घर पर बुरा हाल था किन्तु समय का हवाला देते हुये युवती का पीएम रविवार को नहीं हो सका।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म