पौध रोपण को बडावा देने के उददेश्य से अंकुर योजना रथ तिवारी ने हरि झंडी दिखा कर किया रवाना
कोलारस - म. प्र.अंकुर योजना के तहत कोलारस से अंकुर योजना रथ को कोलारस एस डी एम गणेश जयसवाल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रवींद्र शिवहरे, सी एम ओ महेश जाटव जी पार्षद मंगल कुशवाह ब्लाक समन्वयक राम तिवारी द्वारा हरी झंडी दे कर रथ को रवाना किया गया जो ग्राम मोहरा कोलारस मोहराई देहरदा लुकवासा में वायुदूत ऐप के डाउनलोड एवं पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है और कोरोना वालंटियर का सम्मान भी किया गया कोलारस एस डी एम एंव पूर्व न.प. अध्यक्ष जी पार्षद मंगल सिंह कुशवाह द्वारा किया गया जिसमें उपस्थित परामर्शदाता, कोरोना वालंटियर, ब्रजेश कुशवाह,कल्याण सिंह राजावत, राजू कुशवाह वालंटियर अमित कुमार श्रीवास्तव, हेमंत कुशवाह क्रष्ण वीर, रवि समस्त वालंटियर मौजूद रहे।
