लापरवाही के चलते कई दिनो के अंतराल के बाद शिवपुरी में कोरोना की बापसी

लापरवाही के चलते कई दिनो के अंतराल के बाद शिवपुरी में कोरोना की बापसी 

शिवपुरी - शिवपुरी वासी ठीक ढंग से कोरोना मुक्त होने के बाद जश्न भी नहीं मना पाए थे इसी बीच शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 31 में रहने वाले एक शख्स कोरोना पॉजिटिव आ गए, इनके कोरोना पॉजिटिव आने से एक बार फिर शिवपुरी कोरोना पॉजिटिव बाले जिले में शामिल हो गया, अब जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा यह पता लगाने जुट गया कि आखिर इस शख्स की हिस्ट्री क्या है और यह किस तरह कोरोना पॉजिटिव हुए। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग का अमला कोरोना पॉजिटिव तक पहुंचकर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह शख्स किस तरह कोरोना पॉजिटिव हुआ।आज कई दिन बाद अचानक एक कोरोना पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य महकमा और जिला प्रशासन चिंतित हो गया है, हालांकि पिछले कुछ दिनों से जिला प्रशासन के आला अधिकारी तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच रोको टोको अभियान चलाकर लोगों को चेताने का कार्य कर रहे हैं और सुपर स्प्रेडर माने जाने वाले लोगों की जांच भी करा रहे हैं और उन्हें सुरक्षित रहने के उपाय भी बता रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म