राजनिति के बाजीगर को बधाई देने पहुंचे कोलारस की राजनिति के खिलाडी
कोलारस - कोलारस जनता के विधायक के नाम से पहचान बनाने वाले कोलारस के विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ी विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी राजनिति के पूर्व गुरू जिन्हे राजनैनिक विशेषज्ञ मध्यप्रदेश में राजनिति का बाजीगर के नाम से पुकारते है ऐसे केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मंत्री पद की शपथ लेने के बाद गुना सांसद एवं कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी अपने पूर्व गुरू एवं राजनिति के बाजीगर के नाम से एक अलग पहचान बना चुके सिंधिया को मंत्री बनने पर दिल्ली स्थित कार्यालय में जाकर बधाई दी।
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के समक्ष कोलारस विधायक ने रखी सड़को की मांग
दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलकर उन्हें भारत सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री बनने पर बधाई दी एवं हमारे विधानसभा क्षेत्र कोलारस की अम्हारा से नैनागिर रोड एवं सीहोरा-मोहनपुर-छपरा से उदयपुरी रोड ( बमौरी विधानसभा) की स्वीकृति केंद्रीय सड़क निधि से कराने का आग्रह किया।
