बदरवास क्षेत्र में भरका के पानी में डूबने से बालक की मौत

बदरवास क्षेत्र में भरका के पानी में डूबने से बालक की मौत

बदरवास - बदरवास थाना क्षेत्र का तिलिया भरका मे एक बालक की पानी में डूबने से मौत हो गई पुलिस ने बालक का शव का पीएम कराकर मर्ग कायम कर लिया हैं मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मण उम्र 13 वर्ष पुत्र चेन सिंह पटेरिया निवासी ग्राम दुर्गापुर थाना म्याना जिला गुना रोज की तरह बुधवार को भी बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सालोन के अंतर्गत आने वाले तिलिया भरखा पर अपनी गाय चराने के लिए आया था। इसी दौरान भरका में कुछ बच्चे नहा रहे थे जिनको देखकर लक्ष्मण भी नहाने चला गया और नहाते नहाते गहरे पानी में चला गया जिससे उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई घटना की जानकारी डायल 100 पुलिस को दी गई जिस पर से घटना स्थल पर डायल 100 पहुंची तो आरक्षक राजू पटेलिया व हर्षवर्धन भार्गव ने 50 फुट गहरे भरका में उतरकर बालक के शव को पानी से बहार निकाला,बालक की पानी में डूबने से मौत हो चुकी थी।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म