गुरू मंत्री को बधाई देने पहुंचे राजनिति के शिष्य सांसद यादव

गुरू मंत्री को बधाई देने पहुंचे राजनिति के शिष्य सांसद यादव 

जनता के प्रतिनिधि मोदी टीम के प्रतिनिधि को पहुंचे बधाई देने 

गुना-शिवपुरी-अशोकनगर संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर के.पी. यादव ने नई दिल्ली में मोदी सरकार के नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर उनको मंत्री बनने पर बधाई दी एवं अपने संसदीय क्षेत्र के गुना में नियमित हवाई सेवा प्रारंभ किए जाने का अनुरोध किया। सांसद डॉक्टर के पी यादव ने कहा कि गुना में हवाई सेवा की सुविधा नागरिकों को प्राप्त हो सके इसके लिए जब से वह सांसद बने हैं उन्होंने प्रयास किया है। पूर्व में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को भी उन्होंने गुना में नियमित हवाई सेवा को लेकर मांग रखी थी, जिसके सम्बंध में  जुलाई माह में हरदीप पुरी ने सांसद डॉक्टर केपी यादव को पत्र द्वारा अवगत कराया गया एवं भविष्य में शीघ्र नियमित हवाई सेवा शुरू किए जाने का आश्वासन भी दिया। इसी क्रम में नवनियुक्त नागर विमानन मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलकर उनको मंत्री बनने की बधाई दी व पुनः संसदीय क्षेत्र गुना में नियमित हवाई सेवा को प्रारंभ किए जाने हेतु अनुरोध किया। सांसद डॉक्टर के पी यादव की इस मांग को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गंभीरता से लेते हुए शीघ्र इस दिशा में सार्थक प्रयास करने का आश्वासन दिया।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म