कोलारस - कोलारस विधायक ने जानकारी देते हुये बताया कि सोमवार से बाढ़ पीड़ित ग्रामों में शासन की ओर से भोजन बनाकर देने का कार्य प्रारंभ हो गया है सोमवार को भड़ौता पंचायत में उसका निरीक्षण किया एवं देहरदा गणेश के ग्राम टपरियन में पीड़ित परिवारों से विधायक रघुवंशी मिले और कहां कि आवश्यकतानुसार राहत सामग्री प्रदाय की जायेगी चिंता न करें सरकार आपके साथ है हर नुकसान की भरपाई की जायेगी जानकारी के अनुसार कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के सुझाव पर सोमवार से बाढ़ पीड़ित ग्रामों में शासन की ओर से भोजन बनाकर देने का कार्य प्रारंभ हो गया है सोमवार को विधायक रघुवंशी ने भड़ौता पंचायत में उसका निरीक्षण किया एवं देहरदा गणेश के ग्राम टपरियन में पीड़ित परिवारों से भेंट की और आवश्यकतानुसार राहत सामग्री प्रदाय की किये जाने का आवश्यशन किया इस दौरान उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़, रन्नौद मंडल अध्यक्ष अवध बोहरे, बिधायक प्रतिनिधि राम सडैया, सुभाष खटीक, हेमपाल दांगी, सरपंच निम्मा सरदार, शिवसिंह गुर्जर, सरपंच रामबाबू शिवहरे सहित ग्रामवासी उपस्थित रहें।
विधायक रघुवंशी ने कोलारस के टपरियन गांव में जाकर बाढ़ पीडितो को भोजन सामग्री का किया शुभारम्भ
byThe Today Times
-
Tags
कोलारस

