कोेलारस - कोलारस परगने के रन्नौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पंचावली में सिंध नदी के किनारे चांदी के सिक्के मिलने की जानकारी बीते दिनो पूर्व पुलिस को मिली थी जिस पर जानकारी मिली है कि बीते दिनों तेज बारिश के चलते नदी नाले उफान पर आ गए थे तभी पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम पचावली में नदी के किनारे चांदी के सिक्के निकल रहे हैं मगर उस समय चांदी के सिक्के लूटने वालो की कोई जानकारी नहीं प्राप्त हुई थी मानो गायव हो गये थे तभी से रन्नौद पुलिस लगातार जांच अभियान में जुटी थी लेकिन जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली कि चांदी के सिक्के लूटने वाले युवको की तो तुरन्त पुलिस एक्शन में आई और इस पर थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता रन्नौद,एएसआई पाठक प्रधान आरक्षक सरदार सिंह चौहान, एएसआई बृजमोहन, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और जानकारी मिली है कि करीब 29 चांदी के सिक्कों को जप्त कर लिया है पुलिस ने बताया कि चांदी के सिक्के पुरातत्व विभाग के लिए इन्वेस्टिगेशन बनेंगे क्योंकि चांदी के सिक्के काफी पुराने हैं जिन पर विक्टोरिया महारानी, ईस्ट इंडिया, नामांकित हैं तथा क्रमशः 1840,1862,1872,सन अंकित है फिलहाल पुलिस ने चांदी के सिक्के जप्त कर के आगे की कार्यवाही के लिए अग्रसर कर दिए हैं।
