पचावली सिंध के किनारे ग्रामीणों को मिले चांदी के सिक्के, सूचना पर रन्नौद पुलिस मौके पर पहुंची
रन्नौद - कोलारस परगने के रन्नौद थाना अंतर्गत ग्राम पचावली से मिली जानकारी के अनुसार सिंध नदी किनारे पर रविवार सुबह 6:00 बजे एक युवक शौच के लिए गया उसको उक्त जगह पर कुछ चांदी के सिक्के प्राप्त हुए इसके बाद में पूरे गांव में चांदी के सिक्कों को लेकर अफवाह फैल गई लोगों ने उस जगह पर जाकर खुदाई की दो तीन सिक्के और भी उनको प्राप्त हुए 6 घंटे के बाद सूचना पर रन्नौद पुलिस मौके पर पहुंची तो जाकर लोगों से पूछताछ की किसी ने भी नहीं बताया कि हमें सिक्के मिले हैं ,लेकिन उन क्षेत्रों का बना वीडियो वायरल हो गया जिससे पूरे क्षेत्र में सिक्कों को लेकर अफवाह फैल गई कई लोग कई लोगों ने तो सिक्कों के फोटो खींचकर फेसबुक और व्हाट्सएप पर भी डाले हैं जो कि उसमें विक्टोरिया महारानी का चित्र सिक्कों में दिखाई दे रहा है सिक्के चांदी के बताए जा रहे हैं करीब 30 से 50 सिक्के मिलने की जानकारी मिल रही है लेकिन अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है ।
इनका कहना है - हमें सूचना 11:00 बजे मिली हम मौके पर पहुंचे हमने देखा उस समय कोई भी नहीं था वहां पर गांव में जाकर लोगों से पूछा किसी ने इस बारे में नहीं बताया लेकिन फिर भी हम सूचना में लगे हैं यदि कोई मिलता है तो यह सब चांदी के सिक्के बताए जा रहे हैं सब ट्रेजरी में जाएंगे - अंशुल गुप्ता थाना प्रभारी रन्नौद
Tags
रन्नौद