भोपाल में विधायक दल की बैठक में विधायक रघुवंशी ने मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया कोलारस की समस्याओं का मुद्दा

कोलारस - कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने जानकारी देते हुये बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री निवास भोपाल में विधायक दल की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कोलारस विधायक सहित अन्य विधायक मौजूद रहे विधायक दल की बैठक में अतिवृष्टि और बाढ़ से जिले में हुये नुकसान के बारे में कोलारस विधायक रघुवंशी द्वारा मुख्यमंत्री चौहान से विस्तार में चर्चा की तथा क्षेत्र में बाढ़ से हुये नुकसान के बारे में अवगत कराया तथा मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि बाढ़ पीड़ित लोगो को शीघ्र अतिशीघ्र राहत पहुंचे और बाढ़ से हुये नुकसान का सर्वे भी बारीकी से हो और वास्तविक बाढ़ से पीड़ित लोगो को हुये नुकसान का सही मुआवजा मिल सके। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म