मतदान के दिन संबंधित क्षेत्रों में एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित


शिवपुरी - त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2021-22 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार मतदान तीन चरणों में प्रथम चरण 06 जनवरी (गुरुवार), द्वितीय चरण 28 जनवरी (शुक्रवार) एवं तृतीय चरण 16 फरवरी (बुधवार) में जहाँ निर्वाचन सम्पन्न होना है। 
उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश प्रकाश शुक्ला ने बताया कि संबंधित पंचायतों एवं निर्वाचन क्षेत्रों में निवास करने वाले शासकीय, अर्धशासकीय, शासकीय निगमों के कर्मचारियों तथा अधिकारियों को सामान्य अवकाश तथा पराक्राम्य लिखित अधिनियम (निगोशिएबल इन्स्टमेंट एक्ट) 1881 (1881 का क्रमांक 26) की धारा-25 के अंतर्गत मतदान के दिन जिलों के संबंधित क्षेत्रों में एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म