भारतीय स्टेट बैंक ने सिंघराई में शिविर लगाकर छूट का लाभ दिया साथ ही अच्छे खाते धारकों को सम्मानित किया गया

कोलारस - कोलारस भारतीय स्टेट बैंक एवी रोड़ शाखा द्वारा बुधवार की देर शाम कोलारस जनपद क्षेत्र के ग्राम सिंघराई में शिविर का आयोजन किया जिसमें प्रमुख रूप से रिजनल मैनेजर देवेश गोयल शामिल हुये उनके निर्देशन में भारतीय स्टेट बैंक शाखा एवी रोड़ कोलारस के मैनेजर नीरज शर्मा द्वारा सिंघराई क्षेत्र के करीब एक सैंकड़ा ग्रामीण जनों की मौजूदगी में 30 से 40 किसानों ने शिविर के माध्यम से लाभ प्राप्त किया जिमें से ऋण समाधान योजना के तहत 08-10 किसानों को छूट दी गई साथ ही अच्छे खाते चलाने वाले बैंक के करीब 10 किसानों को रिजनल मैनेजर देवेश गोयल द्वारा शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

कोलारस भारतीय स्टेट बैंक मैनेजर नीरज शर्मा ने बताया कि 31 दिसम्बर तक ओटीएस स्कीम के तहत समय पर लोन न चुका पाने वाले लोगो को बैंक की योजना के तहत ब्याज में रिकॉर्ड छूट, बकाया राशि पर भारी डिस्काउन्ट, लोन चुकाने में आसान किस्त उपलब्ध यूपीटीओ 20 लाख योजना का लाभ केवल 31 दिसम्बर तक भारतीय स्टेट बैंक की योजना के तहत कोलारस में एवी रोड़ व्रांच पर आकर एसबीआई लाया है ओटीएस स्कीम ऋण समाधान योजना का लाभ समय पर ऋण न चुका पाने वाले, खराब खाता के साथ डिफाल्टर बैंक के खाता धारक भी उक्त योजना का लाभ बैंक में आकर मैनेजर श्री शर्मा के माध्यम से 31 दिसम्बर तक प्राप्त कर सकते है साथ ही 11 दिसम्बर को नैशनल लोक अदालत के माध्यम से भी बैंक के खराब खाता धारक पूर्व में बैंक से सम्पर्क कर लोक अदालत में आकर अपना ऋण छूट योजना का लाभ ले सकते है। 



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म