कोलारस - कोलारस में शुक्रवार को किसानों ने खाद की समस्या को लेकर कोलारस के जगतपुर स्थित न्यायालय के सामने रोड़ पर नारे वाजी कर किया जंगी प्रदर्शन।
बता दें कि प्रदेश सरकार के प्रति किसानों का गुस्सा सरे आसमान पर दिखाई दे रहा था किसानों द्वारा खाद की समस्या के कारण रास्ता बंद कर जंगी प्रदर्शन किया गया किसानों का कहना था कि पहले डीएपी खाद के लिये परेशान होते रहे अब यूरिया खाद की मची किल्लत प्रदेश सरकार किसानों के प्रति सहानभूमि के अलावा अन्य कोई कार्य नहीं कर रही है किसानों द्वारा करीब 1-2 घण्टे जमकर प्रदर्शन किया गया जिसके बाद मौके पर कोलारस तहसीलदार अखलेश शर्मा पहुंचे और किसानों को समझाने की कोशिश की गई उसके तुरन्त बाद कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा का भी आगमन हुआ साथ ही कोलारस एसडीएम बीबीएल श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और किसानों को विश्वास दिलाया की खाद की कोई कमी नहीं है उसके बाद से ही किसानों को फिर से टोकन मिलना चालू हो गये और आक्रोशित किसानों द्वारा जंगी प्रदर्शन संत किया गया।
Tags
कोलारस