एमपी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप छात्रवृत्ति के नवीनीकरण आवेदनों हेतु पोर्टल खोला गया

शिवपुरी - आयुक्त अनुसूचित जाति विकास म.प्र. भोपाल निर्देशानुसार अध्ययनरत महाविद्यालय अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए एमपी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2.0 सत्र 2021-22 हेतु छात्रवृत्ति के नवीनीकरण आवेदनों के लिए पोर्टल 01 दिसम्बर से खोला गया है।

   जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक ने बताया कि संबंधित आवेदक पोर्टल पर आवेदन ऑनलाईन कराकर हार्ड कॉपी संस्था प्रमुख को अति शीघ्र उपलब्ध करायें। पोर्टल निर्धारित समय के लिए खोला गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म