कोलारस - कोलारस परगने के अंतर्गत आने वाले ग्राम पहाड़ा में एक महिला के द्वारा खेत में पानी देते समय विजली के तार से करेंट लगने से महिला की मौत हो गई परिजनों के द्वारा थाना तेंदुआ में पूरा मामला दर्ज कराया।
मिली जानकारी के अनुसार के अनुसार तेंदुआ थाना में परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक कली बाई पत्नि बद्री जाटव द्वारा थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अपने भतीजे धर्मेंद्र जाटव व लखन जाटव के साथ थाना तेंदुआ पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 दिसम्बर की सुबह करीब 11 बजे की बात है मेरी पत्नी नाउ वाले कुआं के खेत पर पानी दे रही थी पास में ही ख्यालीराम जाटव की डीपी लगी है डीपी से गांव का वीरेंद्र यादव ने मेरे खेत की जमीन से लापरवाही पूर्वक शॉर्टकट कटे हुए बिजली के तार नदी से पनडुब्बी मोटर चलाने के लिए डाल रखे थे मेरी पत्नी कली बाई जाटव अपने खेत में पानी दे रही थी जिसकी जानकारी मेरी पत्नी कली बाई को नहीं थी ना ही वीरेंद्र यादव ने इस बात की जानकारी दी थी खेत में तार डाला है उसमें करंट है जिससे मेरी पत्नी कली बाई जाटव की खेत में पानी देते समय बिजली का करंट लगने से मृत्यु हो गई मौके पर मेरा भतीजा धर्मेन्द्र जाटव, मेरी बुआ बत्ती भाई जाटव ने घटना देखी है।