कोलारस- प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार दिनांक 12 दिसंबर रविवार को मध्यप्रदेश के सभी मंडलो में मंडल कार्यसमिति की बैठक एक साथ आहूत होनी थी इसी क्रम में जिलाध्यक्ष राजू बाथम के निर्देशन में स्थानीय सौरव गार्डन मानीपुरा में भारतीय जनता पार्टी मंडल कोलारस की मंडल कार्यसमिति बैठक रखी गई जिसमे जिले से प्रभारी जिला मंत्री पृथ्वीराज जादौन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर विंदल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरसिंह सगर,वरिष्ठ नेता शंकरलाल रावत, वरिष्ठ नेता पदम जैन ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति से अवगत कराया जिला प्रभारी पृथ्वीराज जादौन ने संगठन के आगामी कार्यक्रम का व्रत कार्यकर्ताओं के बीच रखा बैठक प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुई और दोपहर 03 बजे तक चली जिसमें आगामी कार्यक्रम को बूथ स्तर तक करने की योजना बनाई गई बैठक का संचालन मंडल महामंत्री राम सडैया ने किया और आभार मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़ ने किया।

Tags
कोलारस