कोलारस - शासकीय अध्यापक संगठन द्वारा शुक्रवार को जगतपुर कोलारस चौराहे पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय जनरल सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई इस अवसर पर पवन अवस्थी जिला अध्यक्ष शासकीय अध्यापक संगठन, जीएस गोलिया बीआरसीसी, राजेश जाटव जिला उपाध्यक्ष, दीपक भागौरिया ब्लॉक अध्यक्ष, हरि प्रकाश कटारे कार्यकारी अध्यक्ष, राजीव चौहान, दीपक भार्गव, रघुवीर कुमार पाल, मनोज कुमार कोली, प्रमोद पाराशर, लालजी राम शाक्य, मजबूत सिंह धाकड़, रविंद्र जाटव, केदारी लाल वैश्य, आलोक जैमिनी, रणवीर बघेल, प्रमोद चौबे, सुनील तोमर आदि उपस्थित थे।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पवन अवस्थी ने कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत के इस दुनिया में नहीं होने की खबर से हर कोई स्तब्ध है उनका असमय निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। देश की सेना एवं सीमाओं की रक्षा के लिए जनरल बिपिन रावत के योगदान को देश हमेशा याद रखेगा हमने अपना हीरो खो दिया... यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है अवस्थी ने कहा कि हमने उनके जीवन के बारे में पढ़ा है। उन्होंने देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और अब हम उनके चले जाने की खबर से बहुत दुखी हैं।
Tags
कोलारस