शादी से लौट रहे थे तीन दोस्त...अचानक बाइक के साथ जिंदा जल गया युवक, दो साथी घायल

बाइक से जा रहे तीन युवकों पर हमला हो गया। इसमें एक युवक बाइक सहित जिंदा जल गया। शेष दो भी आंशिक रूप से झुलसे हैं जिनका उपचार चल रहा है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है और पूरा मामला उलझा हुआ है। पुलिस जांच कर रही है जानकारी के मुताबिक घटना भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के बांसखेड़ी की है। जीवनसिंह, गोपी और अंतरसिंह शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से अपने गांव जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में यह घटना घटी। घायलों के अनुसार किसी ने रात को हमला कर दिया घायल जीवनसिंह के अनुसार शुक्रवार शाम को गोपीलाल निवासी ग्राम चिरमिया के साथ बाइक से बजरंग खेड़ा शादी में गए थे। वहां से लौटते समय हादसा हुआ।  जीवन ने बताया कि बाइक गोपी चला रहा था। ठंड ज्यादा थी इसलिए गोपी ने कुछ देर के लिए बाइक रोक दी। इसी बीच किसी ने पीछे से मेरे सिर पर वार किया जिससे में बेहोश हो गया। जब होश आया तो देखा कि गोपी आग में जल गया है। बाइक भी पूरी तरह जल चुकी थी। आग देखकर ग्रामीण आए और आग बुझाई। अंतर सिंह ने भी इसी तरह की जानकारी दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि मौका-ए-वारदात के हालातों को देखकर पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर चल रही है और हकीकत पता लगाने में जुटी है। भैरवगढ़ पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयान ले रहे हैं। घायलों के भी बयान लिए जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण पता चलेंगे। जीवन के सिर में चोट के निशान हैं और अंतर सिंह का पैर झुलसा हुआ है। इधर मृतक गोपी के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस तफ्तीश कर रही है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म