पंचायत चुनाव पर न्यायालय का अंतिम निर्णय सोमवार को आने की संभावना के बीच नामांकन फार्म भरने की प्रक्रिया सोमवार से प्रारम्भ, जिला पंचायत अध्यक्ष का आरक्षण मंगलवार

हरीश भार्गव, शीलकुमार यादव, विशोक व्यास, जयकुमार झा, रोहित वैष्णव कोलारस - मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव होंगे या नहीं इसको लेकर देश के मुख्य न्यायालय सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुप्रीम फैसला सोमवार को सुनाया जाऐगा राजनैतिक विशेषज्ञों का मानना है कि 90 प्रतिशत से भी अधिक संभावना मध्यप्रदेश में चुनाव होने की है फिर भी जब तक देश के माननीय मुख्य न्यायालय का अंतिम फैसला न आ जाये तब तक कुछ भी कहना जल्द बाजी होगा न्यायालय के अंतिम फैसले के कारण चुनाव लडने वाले संभावित उम्मीदवारों से लेकर सस्त्र जमा करने वाले लोग अभी सोमवार के निर्णय तक शांत दिखाई दे रहे है सोमवार को माननीय न्यायालय के अंतिम फैसले आने की संभावना के बाद पंचायत चुनाव संभवता मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष का आरक्षण होने के बाद बुधवार से पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के बीच न्यायालय के फैसले के बाद शेष शस्त्र जमा करने के लिये भी प्रशासन सक्रिय हो जायेगा जिले के बदरवास एवं खनियाधाना के लिये प्रथम चरण में 6 जनवरी को मतदान होना है तथा दूसरे चरण में कोलारस, पिछोर, नरवर के लिये मतदान 28 जनवरी को होना है दोनो ही चरण के लिये नामांकन फार्म भरने की प्रक्रिया सोमवार से प्रारम्भ हो जायेगी जमा करने के लिये मंगलवार तक दोनो फैसले प्राप्त होने के बाद बुधवार से दोनो चरणों के लिये चुनाव की प्रक्रिया रफ्तार पकड़ लेगी तीसरे चरण के लिये शिवपुरी, करैरा, पोहरी में 16 फरवरी को मतदान चुनाव होने की स्थिति में नामांकन फार्म भरने की प्रक्रिया बाद में प्रारम्भ होगी। 

प्रदेश मे लागू हुई पंचायत चुनाव की आचार संहित 23 फरवारी तक रहेगी लागू 

राज्य निर्वाचन आयुक्त बंसत प्रताप सिंह ने शनिवार को त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2021-22 के लिये निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की है सिंह ने बताया कि निर्वाचन की घोषणा होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है, जो कि परिणाम घोषित होने तक प्रभावशील रहेगी आदर्श आचरण संहिता के प्रावधान राजनैतिक दलों, अभ्यर्थियों, शासकीय विभागों एवं कर्मियों तथा त्रि-स्तरीय पंचायतों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों पर लागू होगी यद्यपि पंचायत निर्वाचन गैर-दलीय आधार पर हो रहे है, परंतु आचार संहिता के प्रावधान राजनैतिक दलों पर सामान्य रूप से लागू होंगे। मतदान तीन चरणों में 6 जनवरी, 28 जनवरी और 16 फरवरी 2022 में होंगे।

विकासखण्ड कोलारस के ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंच पद के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने हेतु अधिकारी नियुक्त

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021-22 हेतु विकासखण्ड कोलारस के ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंच पद के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने हेतु पंचायतों के समूह (क्लस्टर) स्तर पर सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए है जबकि नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी के रूप में तहसीलदार कोलारस श्रीमती प्रतिज्ञा ढेंगुला का कार्य क्षेत्र संपूर्ण जनपद पंचायत होगा।

विकासखण्ड कोलारस के संपूर्ण ब्लॉक के पंच एवं सरपंच पद का नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने हेतु सहायक रिटर्निंग अधिकारी के रूप में आरएईओ कोलारस बृजमोहन गुप्ता को नियुक्त किया गया है इनका क्लस्टर मुख्यालय न्यायालय तहसीलदार कक्ष कोलारस रहेगा ग्राम पंचायत कुम्हरौआ, पड़ोरासड़क, बेंहटा, टीला, गोराटीला, बैरसिया, मोहरा, चंदेनी, गुढा, मोहराई, पनवारी, चंदौरिया, सिंघारई के लिए उपयंत्री ज.पं.कोलारस दीपचन्द्र कुशवाह को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है इनका क्लस्टर मुख्यालय न्यायालय नायब तहसीलदार कक्ष तहसील कोलारस रहेगा ग्राम पंचायत अटामानपुर, पाड़ौदा, रूहानी, देहरोद, सुआटोर, पहाड़ी, खरई, खैरोना, चिलावद, कोटानाका के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कोलारस रामनिवास जाटव को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है इनका क्लस्टर मुख्यालय पंचायत भवन खरई रहेगा। ग्राम पंचायत पचावली, डंगौरा, इमलावदी, पचावला, अनंतपुर, साखनौर, रिजौदा, भडौता, चकरा के लिए जनपद पंचायत कोलारस ए.ई. आर.के.शर्मा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है इनका क्लस्टर मुख्यालय शासकीय हाई स्कूल पचावली रहेगा।

ग्राम पंचायत डेहरवारा, राजगढ़, तेंदुआ, अटारा, मढ़ीखेड़ा, खोंकर, सेसईसड़क, नेतवास के लिए सहायक यंत्री पीएचई कोलारस एस.के.लहारिया को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है इनका क्लस्टर शासकीय हाई स्कूल डेहरवारा रहेगा ग्राम पंचायत राई, दीगौदी, कार्या, गोहरी, मकरारा, सरजापुर, बैडारी, गणेशखेड़ा, किलावनी, लेवा, उन्हाई, कुम्हरौआ कॉलोनी के लिए एसएडीओ कोलारस पवन कुमार दुबे को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनका क्लस्टर शासकीय हाई स्कूल राई रहेगा।

ग्राम पंचायत दीगोद, गढ़, सेसईखुर्द, विजरावन, बसाई, किशनपुर, धुआं के लिए पशु चिकित्सक अधिकारी कोलारस डॉ. सी.एस.बाथम को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है इनका क्लस्टर मुख्यालय शासकीय माध्यमिक विद्यालय दीगोद रहेगा। ग्राम पंचायत लुकवासा, अटरूनी, टुडियावद, कुल्हाड़ी, डांडयाई, भाटी, रांछी, देहरदासड़क, झाडेल के लिए सीडीपीओ कोलारस सुश्री पूजा स्वर्णकार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है इनका क्लस्टर मुख्यालय शासकीय माध्यमिक विद्यालय लुकवासा रहेगा जबकि नायब तहसीलदार कोलारस पवन चंदेलिया को रिजर्व रखा गया है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म