त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न

शिवपुरी - जिले के पोहरी अनुविभाग अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण सोमवार को पोहरी आईटीआई में दो पालियों में कुशल मास्टर ट्रेनर्स के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ इस अवसर पर प्रशिक्षण का निरीक्षण एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी राजन वी नाडिया द्वारा किया गया उनके साथ तहसीलदार, सरपंच, पंच, जनपद सीईओ भी साथ थे। 

प्रशिक्षण दो पारियों में संपन्न हुआ जिसमें दोनों पालियों में 167 पीठासीन अधिकारी व 171 मतदान अधिकारी क्रमांक-1 इस प्रकार कुल 338 प्रशिक्षणार्थियों द्वारा आईटीआई भवन पोहरी में प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इस अवसर पर एसडीएम राजन वी नाडिया द्वारा बताया गया कि भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया जाए संबंधित प्रशिक्षार्थी ईवीएम एवं बैलेट पेपर की ट्रेनिंग के दौरान बारीकियों को समझे प्रशिक्षण से संबंधित जो भी समझ में न आए उसे पुनः समझे जिससे मतदान के समय परेशानी ना आए इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों के अलावा निर्वाचन व्यवस्था प्रमुख श्याम बिहारी वर्मा ’’सरल’’ एवं मास्टर ट्रेनर्स दिनेश गुप्ता, एस.एस.पैकरा, पी.आर.आदिवासी, आर.एन.कोली, अंशुल श्रीवास्तव, राजेंद्र गोयल, गिरीश गुप्ता, रामप्रकाश जाटव उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म