ओलावृष्टि से नष्ट फसलों का सर्वे करने दल पहुंचा खेतों में

जयकुमार झा रन्नौद-:  कोलारस परगने के अंतर्गत आने वाली रन्नौद सहित अन्य तहसीलों में भी बीते कुछ दिन पहले ओलावृष्टि से सरसों ,मसूर ,धनिया की फसल नष्ट हो चुकी थी जिनका सर्वे करने के लिए  पिछले चार दिन से दल खेतो   में जा रहा है, बताया है कि एक एक किसान के खेतों पर जाकर खेत का रकबा और नंबर देखकर सर्वे तुरंत ऑनलाइन   किया जा रहा है जिसकी मॉनिटरिंग तहसीलदार ,एसडीएम और कलेक्टर कर रहे हैं रन्नौद तहसीलदार प्रेमलता पाल ने बताया है कि हमने क्षेत्र में सर्वे दल को भेज दिया है और हम हर घंटे पर उस दल से अपडेट ले रहे  हैं जैसे ही सर्वे खत्म होगा इसके बाद में सभी किसानों को मुआवजा  दिया जाएगा,सर्वे दल पटवारी सुल्तान धाडक ,जवाहर लोधी अन्य साथी ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म