पंचायतो की तरह नगर निकाय में भी उठी पुनः बहाली की मांग - अजय भार्गव पूर्व पार्षद

शिवपुरी - नगर पालिका, परिषद शिवपुरी के समस्त पार्षदों द्वारा मंगलवार को शिवपुरी कलेक्टर को माननीय राज्यपाल व मुख्यमंत्री चौहान के नाम ज्ञापन सौपा ज्ञापन के माध्यम से पार्षदों द्वारा बताया गया कि आम-जन के हितार्थ, विकास एवं सफाई को दृष्टिगत रखते हुये मुख्यमंत्री चौहान द्वारा लागू प्रशासकीय व्यवस्था पूर्णतः असफल होने के कारण को दृष्टिगत रखते हुये नगरीय निकाय चुनाव अविलम्ब कराने अथवा वैकल्पिक दृष्टि में पूर्व की परिषद को बहाल कर आम-जन को राहत दिये जाने को लेकर मंगलवार को कलेक्टर शिवपुरी को ज्ञापन सौपा ज्ञापन के माध्यम से कई बिन्दुओं को उजागर करते हुये बताया गया है कि प्रशासकीय कार्य व्यवस्था पूर्णतः असफल है इस कारण नगरीय निकाय चुनाव न होने तक पुनः अध्यक्ष, पार्षदों को अपने पावर वापिस दिये जिससे वह अपने जन सेवा का कार्य निरंतर रूप कर सकें। 




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म