कोलारस में मोहना ग्राम पंचायत से भी खस्ता हालत में लगाये जा रहे है सीसी ब्लॉक, मामूली वारिश में कई जगह पेवर्स ब्लॉक एक फुट तक धसे-रोहित गर्ग

कोलारस - कोलारस में पेवर्स ब्लॉक जिन्हें आम भाषा में लोग गप्पों के नाम से भी जानते है कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के हस्ताक्षेप के बाद पेवर्स ब्लॉक की गुणवत्ता में सुधार आवश्य हुआ किन्तु पेवर्स ब्लॉक के नीचे साधा मिट्टी एवं बिना रोलिंग के डस्ट भरकर लगाये जा रहे सीसी ब्लॉक की हालत अब यह हो चुकी है कि एक सप्ताह के अंदर ही पेवर्स ब्लॉक केनरा बैंक से लेकर मानीपुरा में श्री केशव गुरू के बाड़े से लेकर कई स्थानों पर एक फुट गहरे तक धस चुके है जिसके चलते बीते दो दिन पूर्व हुई वारिश में सीसी ब्लॉक पानी में डूव चुके थे यदि इसी तरह कार्य चलता रहा है तो वारिश आने तक कोलारस में सीसी ब्लॉक नजर ही नही आयेगे भाजपा नेता एवं आगामी नगर परिषद चुनाव के उम्मीदवार रोहित गर्ग ने कहा कि कोलारस में लगाये जा रहे पेवर्स ब्लॉक की हालत ग्राम पंचायत मोहना में लगाये गये पेवर्स ब्लॉक से भी खराब है प्रशासनिक अधिकारियों को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि जो पेवर्स ब्लॉक लगते ही धस रहे है भला वह कितने वर्ष टीकेंगे कह पाना नामुंकीन है पूर्व में स्थानिय विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के प्रयासों से सीसी ब्लॉक की गुणवत्ता में सुधार तो हुआ किन्तु भ्रष्ट अधिकारियों की कमीशन खोरी के चलते पेवर्स ब्लॉक लगने के साथ ही कहीं धस रहे है तो कहीं उखड़ रहे है हालात लगने के साथ ही यह है कि 25 प्रतिशत सीसी ब्लॉक धराशाही हो चुके है लोडिंग बाहन एवं वारिश आने तक सीसी ब्लॉक शायद कोलारस में नजर ही नहीं आयेगे परगना मुख्यालय कोलारस के ठेकेदार को ग्राम पंचायत मोहना के एक वर्ष पूर्व लगे पेवर्स ब्लॉक को जाकर देखने के बाद पेवर्स ब्लॉक पुनः उखाड़ कर ठीक करने की आवश्यकता है और हमारे जनप्रतिनिधियों को भ्रष्ट अधिकारियों से लेकर ठेकेदार के विरूद्ध जांच एवं कानूनी कार्यवाही करने की आवश्यकता है जिससे कम से कम मोहना की तरह कोलारस में सीसी ब्लॉक एक वर्ष तो टिक जायें।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म