राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के सम्मान आदि के साथ स्टेशन के नाम में झांसी जोड़ने पर वार्ता

झांसी - मर्द नहीं मैं मर्दानी हूं,आंच आए मातृभूमि पर, तो मैं भी झांसी वाली रानी हूं, मैं रानी नहीं, में मर्दानी हूं भला रानी शब्द को झांसी शब्द से कैसे अलग किया जा सकता, शासन ने रेलवे स्टेशन का नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई के नाम से रखने की घोषणा की पर इसमें झांसी शब्द ना होने के कारण झांसी वासियों की भावनाएं आहत हुई, अगर यदि यह कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी की रानी के प्राण बसते थे झांसी वासियों में, और झांसी वासियों के प्राण बसते हैं रानी में।

      उन्हीं लाखों झांसी वासियों के अंतर्मन की वेदना को अंदर सैयर गेट व्यापार मंडल एवं कर्म योगी संस्था के अध्यक्ष पंडित संतोष कुमार गौड़ ने सारथी बनकर नई दिल्ली भारत सरकार मैं सराहनीय कार्यों के लिए के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह आदि की व्यस्तता के कारण कार्यालय को रानी झांसी  सम्मान भेंट कर वार्ता और परिणाम का श्रीगणेश किया और कहा की वर्तमान समय में झांसी रेलवे स्टेशन का नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई के नाम से घोषित हुआ, जिसमें झांसी शब्द का उल्लेख किन्ही कारणों बश नहीं हो सका जिसके परिणाम स्वरूप प्रतिदिन विभिन्न राज्यों से यात्रा करने वाले अनेकों यात्री भी भ्रमित हो जाते हैं और गंतव्य स्टेशन झांसी की बजाय अन्य स्टेशन पर पहुंच जाते हैं एवं इसके साथ साथ लाखों झांसी वा निवासी नाम में झांसी शब्द ना होने से भी आहत हैं।

        अतः झांसी ही बुंदेलखंड वासियों आदि की मांग है कि रेलवे स्टेशन के नाम में झांसी शब्द जोड़कर स्टेशन का नाम झांसी वीरांगना लक्ष्मीबाई,, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, झांसी की रानी, रानी झांसी अथवा पूर्व नाम झांसी हो जिससे कि यात्री गणों एवं झांसी वासियों की समस्या का समाधान हो सके जिस पर उपयुक्त विभागों के प्रतिनिधियों ने उच्च स्तरीय शासन के समक्ष प्रस्ताव रखकर शीघ्र सहयोग का आश्वासन दिया। वार्ता में यह भी कहा गया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस नई दिल्ली राजपथ से निकलने वाली झांकियों में झांसी वीरांगना लक्ष्मीबाई की झांकी को भी सम्मिलित किया जावे एवं भारत की महिला वीरांगना के द्वारा साहसिक कार्य पर प्रत्येक वर्ष 19 नवंबर को झांसी वीरांगना लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय सम्मान की भी घोषणा की जावे, पश्चात पंडित संतोष कुमार गौड़ ने व्यापारी वर्ग एवं कर्म योगी संस्था परिवार की ओर से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री कार्यालय आदि का आभार व्यक्त किया।

   झांसी स्टेशन के नाम में झांसी जोड़े जाने हेतु पूर्व मंत्री हरगोविंद कुशवाहा, महापौर रामतीर्थ सिंघल, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी,  भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव श्रृंगी ऋषि, संजीव अग्रवाल, डॉक्टर आर.के. चतुर्वेदी, व्यापारी गण, झांसी वासी, प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रबंधक आदि के द्वारा प्रक्रिया दिए जाने पर कर्म योगी संस्था ने अपना आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म