कोलारस - कोलारस में नेहरू युवा केंद्र द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई नेहरू युवा केंद्र के कोलारस ब्लॉक के जनपद पंचायत हॉल में स्वामी विवेकानंद जी की 159 बी जयंती मनाई गई जिसमें नेहरू युवा केंद्र शिवपुरी के उपनिदेशक एस एन जयंत के द्वारा राष्ट्रीय युवा सप्ताह के दौरान होने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई इस कार्यक्रम के द्वारा खेलकूद चित्रकला निबंध प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शाे पर चलने का युवाओं को संदेश दिया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मैं भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विपिन खैमरिया रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि बलवीर निबोरिया रहे एवम कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक एस.एन. जयंत ने की कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोलारस नगर परिषद के पूर्व पार्षद महेश गुप्ता, जसवंत पाल मंच पर उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर मुख्य अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विपिन खैमरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी से प्रेरणा लेना चाहिए स्वामी जी ने युवाओं को विशेष संदेश दिया है वह नशे के हमेशा खिलाफ रहे एवं उनके बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए बलवीर निबोरिया जी ने स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया स्वामी जी ने रामकृष्ण मठ रामकृष्ण मिशन और वेदांत सोसाइटी की नींव रखी एवं अमेरिका के शिकागो में हुए विश्व धार्मिक सम्मेलन में उन्होंने भारत एवं हिंदुत्व का प्रतिनिधित्व किया हिंदुत्व को लेकर जो व्याख्या दुनिया के सामने रखी उसकी वजह से इस धर्म का दुनिया में आकर्षण बड़ा है स्वामी जी का वेदों पर अटूट विश्वास था स्वामी जी के अनुसार मनुष्य जीवन का अंतिम उद्देश्य आत्मानुभूति है स्वामी जी मुक्ति और ईश्वर प्राप्ति को समान मानते थे एवं पूर्व पार्षद महेश गुप्ता जी ने अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद जी ने विश्व में भारत की ओर से हिंदुत्व एवं सनातन धर्म का प्रचार प्रसार किया एवं उनके आध्यात्मिक एवं युवाओं के प्रति उनकी सोच पर प्रकाश डाला कार्यक्रम का संचालन इमरत सिंह जाटव ने किया एवं उसके बाद भाषण प्रतियोगिता हुई कार्यक्रम में अनेक युवाओं ने भी अपने उद्बोधन दिए जिसमें प्रथम पुरस्कार विल्सन जाटव को मिला एवं द्वितीय पुरस्कार सुल्तान जाटव को मिला तृतीय पुरस्कार निखिल जाटव को मिला यह पुरस्कार मुख्य अतिथियों द्वारा भेंट किए गए कार्यक्रम में अनेक युवा उपस्थित रहे जिसमें इमरत सिंह जाटव, राकेश जाटव, सौरभ जाटव, ब्रजेश कुशवाह, राजू कुशवाह, कल्याण राजावत, हेमंत शर्मा, कपिल जाटव सहित अनेक युवा उपस्थित रहे।
Tags
कोलारस