क्या उचित मूल्य की दुकानों की चोरी रोकने के कारण विधायक रघुवंशी से है लोगो की नाराजगी ?

कोलारस - कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी द्वारा उचित मूल्य दुकानों को लेकर आम लोगो से आग्रह एवं फेसबुक पोस्ट कोलारस विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि वीरेन्द्र रघुवंशी कोलारस विधानसभा क्षेत्र के शायद पहले विधायक है जो आम लोगो से उचित मूल्य दुकान से राशन कम मिलने पर प्रशासन एवं स्वयं को सूचना देने की बात के साथ साथ फेसबुक पर भी पोस्ट डाल कर अपील कर रहे है कि यदि किसी भी उपभोक्ता को निर्धारित खाद्यनन से कम मिले तो उन्हें सूचना दे कोलारस विधानसभा क्षेत्र में करीब 150 सेल्स मैन एवं संस्थाओं से लेकर उनके करीबियों को मिलाकर उचित मूल्य दुकान से लाभ प्राप्त करने वालों की संख्या हजार तक जा पहुंचती है कोलारस विधायक द्वारा उचित मूल्य दुकानों पर होने वाली काला बाजारी पर लगाम लगाने के कारण जहां आम लोगो में विधायक रघुवंशी की प्रशंसा तो वहीं दूसरी ओर इनसे लाभ लेने वाले लोगो में उचिव मूल्य दुकान जाने तक काला बाजारी पर अंकुश लगने के कारण नाराजगी देखने को मिल रही है क्यों कि पूर्व में अपने समर्थकों को अभी तक के अधिकांश विधायक उचित मूल्य दुकान दिलवाने के लिये सिफारिस करने तथा उनके द्वारा चोरी करने पर मौन साधे रहते थे इसी कारण रघुवंशी से पूर्व के ऐसे कई विधायक रहे जोकि रसद माफियाओं की पसंद रहे यदि कोलारस विधानसभा क्षेत्र से लेकर शिवपुरी जिले में वर्ष 2020 से लेकर अभी तक उचिव मूल्य दुकानों के खाद्यन्न आवंटन एवं वितरण से लेकर उपभोक्ताओं की ईमानदारी से जांच कराली जाये तो जिले के ईतिहास में आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला शिवपुरी जिले में ही बीते दो वर्र्षाे के दौरान में कोरोना कार्यकाल में हम सब के सामने होगा जिसमें लीड प्रभारी से लेकर संस्था संचालक, खाद्यन्न विभाग के कर्मचारी एवं 90 प्रतिशत से भी अधिक उचित मूल्य दुकानों के सैल्स मैन कटघरे के घेरे में नजर आयेेंगे और जिस प्रकार जिले में इन दिनों सहकारिता घोटाले की गूंज है उससे कई गुना अधिक गूंज जिले में खाद्यन्न घोटाले की जांच होने पर ऊजागर हो सकती है। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म